Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब परीक्षा के लिए अतिरिक्त 15 मिनट मिलेंगे। रफ कार्य के लिए अब दो अतिरिक्त पेज भी मिलेंगे। 21 जून को दोबारा होने वाली मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह निर्णय लिया है। एनटीए ने नीट-यूजी 2026 के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई फैसलों की शुक्रवार को जानकारी दी। एनटीए के अनुसार, परीक्षा के लिए समयसीमा 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। नीट- यूजी 2026 का आयोजन दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। यह समय-सीमा परीक्षा की शुरुआत और आखिर में होने वाली निगरानी संबंधी औपचारिकताओं (जैसे हस्ताक्षर करने की जरूरत) को ध्यान में रखकर तय की गई है। परीक्षार्थी महसूस करते रहे हैं कि इन औपचारिकताओं की वजह से उन्हें प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कम समय मिलता है। इसके साथ ही एनटीए ने प्रश्न-पत्र बुकलेट में रफ कार्य के लिए दिए गए पेजों की संख्या भी दो से बढ़ाकर चार कर दी है। परीक्षार्थी रफ कार्य के लिए बुकलेट की शुरुआत और आखिर में दिए गए रफ-वर्क पेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक और बदलाव के तहत एनटीए ने बाएं हाथ से लिखने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रफ-वर्क वाले पेजों की जगह को नए सिरे से व्यवस्थित किया है। पहले, रफ-वर्क के लिए पेज सिर्फ बुकलेट के आखिर में दिए जाते थे। नई व्यवस्था के तहत, अंग्रेजी और क्षेत्रीय-भाषा वाले प्रश्न पत्र, दोनों में ही बुकलेट के आखिर में दिए जाने वाले पेजों के साथ ही, इंस्ट्रक्शन पेज के ठीक बाद शुरुआत में भी रफ-वर्क के लिए दो पेज दिए जाएंगे। बुकलेट में आगे और पीछे दोनों तरफ रफ-कार्य के लिए जगह दिए जाने से परीक्षार्थी आराम से रफ कार्य कर सकेंगे। यह ख़ास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए मददगार है जो बाएं हाथ से लिखते हैं। एनटीए ने कहा कि इस बात को मद्देनजर रखते हुए ये उपाय किए गए हैं कि परीक्षा के डिज़ाइन में छोटे-छोटे और सोच-समझकर किए गए बदलाव, परीक्षा के दौरान उम्मीदवार की सुविधा में सार्थक अंतर ला सकते हैं। गौरतलब है कि नीट - यूजी का आयोजन तीन मई को हुआ था, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बीच एनटीए ने इसे 12 मई को रद कर दिया। सीबीआइ अभी इस मामले की जांच कर रही है। #NEETUGExam #15ExtraMinutes #NTA

Orai, Jalaun | Jun 12, 2026

MORE NEWS

मंत्री संजय सिंह गंगवार बोले गन्ना उत्पादन बढ़ेगा तो बुंदेलखंड में मिल पर होगा विचार

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बुंदेलखंड में चीनी मिलों की कमी, बंद एयरपोर्ट, डीएपी की उपलब्धता, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा विवाद जैसे अन्य मुद्दों पर उन्होंने सरकार का पक्ष रखा। इस बीच उन्होंने कई सवालों पर सीधे जवाब देने से बचते हुए पिछली सरकारों और विपक्ष को भी निशाने पर लिया। सुनिये क्या कुछ कहा मंत्री संजय सिंह गंगवार ने।

मंत्री संजय सिंह गंगवार बोले गन्ना उत्पादन बढ़ेगा तो बुंदेलखंड में मिल पर होगा विचार केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बुंदेलखंड में चीनी मिलों की कमी, बंद एयरपोर्ट, डीएपी की उपलब्धता, पेपर लीक और राम मंदिर चंदा विवाद जैसे अन्य मुद्दों पर उन्होंने सरकार का पक्ष रखा। इस बीच उन्होंने कई सवालों पर सीधे जवाब देने से बचते हुए पिछली सरकारों और विपक्ष को भी निशाने पर लिया। सुनिये क्या कुछ कहा मंत्री संजय सिंह गंगवार ने।

Orai, Jalaun | Jun 13, 2026

सड़क पर विवाद के बाद हुई थी मारपीट, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में सड़क पर विवाद ने दुखद रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को दो पक्षों के बीच सड़क पर आकस्मिक रूप से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई। मारपीट में शशिप्रभा नामक महिला के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मामले में नामजद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कोई विवाद नहीं था। सभी लोग एक ही गांव और एक ही बिरादरी से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क पर हुए आकस्मिक विवाद के चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामपाल, दयाराम, हलकू और बबलू शामिल हैं। इस प्रकरण पर सुनिये क्या कहा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सिंह सोनी ने।

सड़क पर विवाद के बाद हुई थी मारपीट, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में सड़क पर विवाद ने दुखद रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को दो पक्षों के बीच सड़क पर आकस्मिक रूप से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई। मारपीट में शशिप्रभा नामक महिला के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मामले में नामजद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कोई विवाद नहीं था। सभी लोग एक ही गांव और एक ही बिरादरी से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क पर हुए आकस्मिक विवाद के चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामपाल, दयाराम, हलकू और बबलू शामिल हैं। इस प्रकरण पर सुनिये क्या कहा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सिंह सोनी ने।

Orai, Jalaun | Jun 13, 2026

पुलिस अधीक्षक/आयोजक सचिव जनपद जालौन श्री विनय कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उरई जनपद जालौन में 29 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर(महिला/पुरूष) प्रतियोगिता- 2026 का शुभारम्भ किया गया । https://t.co/MTuTN24pbZ

पुलिस अधीक्षक/आयोजक सचिव जनपद जालौन श्री विनय कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उरई जनपद जालौन में 29 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर(महिला/पुरूष) प्रतियोगिता- 2026 का शुभारम्भ किया गया । https://t.co/MTuTN24pbZ

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026

मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब परीक्षा के लिए अतिरिक्त 15 मिनट मिलेंगे। रफ कार्य के लिए अब दो अतिरिक्त पेज भी मिलेंगे। 21 जून को दोबारा होने वाली मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह निर्णय लिया है। एनटीए ने नीट-यूजी 2026 के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई फैसलों की शुक्रवार को जानकारी दी। एनटीए के अनुसार, परीक्षा के लिए समयसीमा 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। नीट- यूजी 2026 का आयोजन दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। यह समय-सीमा परीक्षा की शुरुआत और आखिर में होने वाली निगरानी संबंधी औपचारिकताओं (जैसे हस्ताक्षर करने की जरूरत) को ध्यान में रखकर तय की गई है। परीक्षार्थी महसूस करते रहे हैं कि इन औपचारिकताओं की वजह से उन्हें प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कम समय मिलता है। इसके साथ ही एनटीए ने प्रश्न-पत्र बुकलेट में रफ कार्य के लिए दिए गए पेजों की संख्या भी दो से बढ़ाकर चार कर दी है। परीक्षार्थी रफ कार्य के लिए बुकलेट की शुरुआत और आखिर में दिए गए रफ-वर्क पेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक और बदलाव के तहत एनटीए ने बाएं हाथ से लिखने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रफ-वर्क वाले पेजों की जगह को नए सिरे से व्यवस्थित किया है। पहले, रफ-वर्क के लिए पेज सिर्फ बुकलेट के आखिर में दिए जाते थे। नई व्यवस्था के तहत, अंग्रेजी और क्षेत्रीय-भाषा वाले प्रश्न पत्र, दोनों में ही बुकलेट के आखिर में दिए जाने वाले पेजों के साथ ही, इंस्ट्रक्शन पेज के ठीक बाद शुरुआत में भी रफ-वर्क के लिए दो पेज दिए जाएंगे। बुकलेट में आगे और पीछे दोनों तरफ रफ-कार्य के लिए जगह दिए जाने से परीक्षार्थी आराम से रफ कार्य कर सकेंगे। यह ख़ास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए मददगार है जो बाएं हाथ से लिखते हैं। एनटीए ने कहा कि इस बात को मद्देनजर रखते हुए ये उपाय किए गए हैं कि परीक्षा के डिज़ाइन में छोटे-छोटे और सोच-समझकर किए गए बदलाव, परीक्षा के दौरान उम्मीदवार की सुविधा में सार्थक अंतर ला सकते हैं। गौरतलब है कि नीट - यूजी का आयोजन तीन मई को हुआ था, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बीच एनटीए ने इसे 12 मई को रद कर दिया। सीबीआइ अभी इस मामले की जांच कर रही है। #NEETUGExam #15ExtraMinutes #NTA - Orai News