
** जिला के 71 पंचायतों में पांचवे चरण के सहयोग शिविर का आयोजन 21.07.2026 को किया जाएगा**
**सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश**
पूर्वी चंपारण जिला में कल 21जुलाई 2026 को जिला के शेष बचे सभी 23 प्रखंडों के 71 पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा।
आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। इस संबंध में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तक को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं
सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता हैं। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
21 जुलाई को समाधान शिविर का आयोजन :-
1.आदापुर प्रखंड के तीन पंचायत दुबहा, गम्हरिया कला और लक्ष्मीपुर पोखरिया में किया जाएगा जिसके लिए उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण डॉ प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
2.छौरादानो प्रखंड के दो पंचायत हिरमनी और पकड़िया में सहयोग शिविर का आयोजन होगा जिसके लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।
3.रामगढ़वा प्रखंड के तीन पंचायत अहिरोलिया राम गढ़वा और आमोदेई में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
4.रक्सौल प्रखंड के दो पंचायत भेलाही और पुरंदरा में
5.बनकटवा प्रखंड के दो पंचायत निमोईया पश्चिमी और निमोईया पूर्वी में सहयोग शिविर लगेगा।
6.चिरैया प्रखंड के छः पंचायत मीरपुर, बारा, मधुबनी,रामपुर उत्तरी, दीपही धड़हरवा और माधोपुर में ।
7.ढाका प्रखंड के छः पंचायत बरहरवा एफ एम, करमवा,परारी बरहरवा सिवान, दलपत बिशनपुर और बरहरवा लखनसेन में।
8.घोड़ासहन प्रखंड के तीन पंचायत कदमवा,पुरनहिया और बरवा कला में।
9.मधुबन प्रखंड के दो पंचायत कोईलहरा और कृष्णनगरा में।
10.पताही प्रखंड के दो पंचायत परसौनी कपूर और बोकाने कला में।
11.बंजरिया प्रखंड के दो पंचायत सेमरा और पचरुखा पश्चिम में।
12.कोटवा प्रखंड के तीन पंचायत जसौली, गोपी छपरा और भोपतपुर दक्षिणी में।
13.मोतीहारी प्रखंड के तीन पंचायत बरदहा, ढेखहा पश्चिमी और सिरसा माल में।
14.सुगौली प्रखंड के तीन पंचायत फुलवरिया, भटहा और सुगाव दक्षिणी में।
15. तुरकौलिया प्रखंड के तीन
पंचायत चरगाहा,माधोपुर मधुमालत, मथुरापुर में।
16.चकिया प्रखंड के तीन पंचायत महुआवा, मथुरापुर और सागर में।
17.कल्याणपुर प्रखंड के छः पंचायत सीतलपुर,पकड़ी दीक्षित, वृंदावन, बखरी, सिसवा सोब और बरहरवा महानंद में।
18.केसरिया प्रखंड के तीन पंचायत ढेखहा, ताजपुर पटखौलिया और पूर्वी सुंदरपुर में।
19. मेहसी प्रखंड के दो पंचायत राजेपुर और झीटकहिया में।
20. अरेराज प्रखंड के दो पंचायत नवादा और पिपरा में ।
21.हरसिद्धि प्रखंड के पांच पंचायत मटियारिया, भादा, जगा पाकड़, हसूहाँ मानिकपुर और ओलाहा मेहता टोला में।
22.पहाड़पुर प्रखंड के तीन पंचायत बलुआ, मन कररिया और पश्चिमी सिसवा में ।
23.संग्रामपुर प्रखंड के दो पंचायत मधुबनी पूर्वी और मधुबनी उत्तरी में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
ज्ञातब्य है कि फेनहारा प्रखंड के सभी 06 पंचायत, पिपराकोठी प्रखंड के सभी 06 पंचायत, तेतरिया के सभी 09 पंचायत और पकड़ीदयाल प्रखंड के सभी 09 पंचायतों में पहले ही सहयोग शिविर का आयोजन किया जा चुका है।
जिलाधिकारी के द्वारा 21 जुलाई को आयोजित होने वाले पंचायत शिविर से पहले उक्त पंचायतों में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने एवं सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar