रेलवे रोड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां
पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह की अगुवाई में रेलवे रोड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां
नंगल। पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह की अगुवाई में नंगल के रेलवे रोड क्षेत्र से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें पूरी मेहनत और लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान सतनाम सिंह को जिला कांग्रेस सचिव, दविंदर सिंह अरोड़ा को ब्लॉक कांग्रेस नंगल का सचिव तथा आरती सोनी को ब्लॉक महिला कांग्रेस नंगल की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी और मैडम दिव्या राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।