बिहार सरकार ने कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखने का फैसला किया है. इसकी घोषणा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे के दौरान इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान इस नवनिर्मित भव्य छह-लेन पुल को औपचारिक रूप से राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम वैशाली जिले के राजापाकर में आयोजित होगा, जहां से वे इस ऐतिहासिक पुल का उद्घाटन करेंगे.