प्रियागोल्ड बिस्किट बनाने वाली कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड पर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आरोपों के बाद नेपाल में इस ब्रांड के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग (FTQCD) ने 19 अक्टूबर को नोटिस जारी कर प्रियागोल्ड बिस्किट के आयात, बिक्री और वितरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। विभाग के मुताबिक, बिस्किट निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इस फैसले में भारत के खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI की कार्रवाई को भी आधार बनाया गया है। नेपाल में आयातकों और कारोबारियों से मौजूदा स्टॉक वापस मंगाकर बाजार से हटाने को कहा गया है।
#FoodSafety #NepalNews #FSSAI #sachbedhadak
{Nepal News, Nepal Food Safety Department}