रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और नवजात की मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के रीवा स्थित आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बयान में वे प्रदर्शनकारियों पर तंज कसते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘गीदड़ों की मौत आई है, इसलिए राजेंद्र शुक्ल के घर की ओर भाग रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘गीदड़ों को ठिकाने लगाया जाएगा।’
#Rewa #RajendraShukla #JanardanMishra #Congress #NSUI #VindhyaSamacharTV