
सोहन महतो के परिजनों को 60 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति
बोकारो। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के निवासी सोहन महतो का बोकारो स्थित वेदांता (ESL) प्लांट में काम करने के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। घटना के बाद दिवंगत सोहन महतो के परिजनों को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने के लिए JLKM परिवार ने पहल की। कंपनी प्रबंधन के साथ लगभग 24 घंटे तक चली वार्ता के बाद पीड़ित परिवार को 60 लाख रुपये मुआवजा देने, दाह-संस्कार के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा परिवार के एक सदस्य को नियोजन देने पर सहमति बनी।
इस वार्ता में JLKM नेत्री पूजा महतो, सुनीता महतो, लक्खी कटियार, शैलेश महतो, सुप्रभात राय, अनीता महतो और सुभाष महतो ने नेतृत्व करते हुए कंपनी प्रबंधन के समक्ष पीड़ित परिवार की मांगों को रखा। लंबी बातचीत के बाद मुआवजे और नियोजन को लेकर सहमति बनने से परिवार को आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता साफ हुआ है।
JLKM परिवार ने दिवंगत सोहन महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
#SohanMahto #सोहनमहतो #JLKM #JairamMahato #झारखंड #बोकारो #गोमिया #मुआवजा #6000000Compensation #ESLSteelPlant #VedantaESL #नौकरी #परिवारकोन्याय #JharkhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #ChhotanagpurLive #छोटानागपुरLIVE