31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा
...
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित होने की जानकारी देते हुए किसानों से अंतिम तिथि से पहले बीमा कराने की अपील की है।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास शहडोल ने बताया है कि किसान अपने निकटतम बैंक, सहकारी समिति, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा अधिकृत बीमा एजेंट के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं। बीमा के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा बुवाई प्रमाण पत्र आवश्यक होंगे।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि 31 जुलाई 2026 के बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए सभी किसान समय रहते अपनी फसलों का बीमा कराकर योजना का लाभ उठाएं।
#शहडोल #shahdol