
छोटे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर, व्यापार मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की दिबियापुर नगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक रविवार सायं नगर अध्यक्ष संतोष सोनी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता ने की, जबकि जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नगर कार्यकारिणी में सदस्यों एवं पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाने, नियमित रूप से मासिक बैठकें आयोजित करने तथा छोटे व्यापारियों को आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए संगठन लगातार कार्य करता रहेगा। साथ ही नगर के अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने पर भी बल दिया गया।
बैठक में नगर अध्यक्ष संतोष सोनी, कोषाध्यक्ष अमित पोरवाल, युवा नगर अध्यक्ष विशाल राठौर, मुकेश कुमार गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
जानकारी भरोसे की
दिबियापुर द लीजेंड#Dibiyapur #VyaparMandal #दिबियापुर_द_लीजेंड #जानकारी_भरोसे_की #AuraiyaNews