
सांप 🐍 का कहर: जानवर चरा रहे मासूम छात्र की मौत से मचा कोहराम 😢
राठ क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानवर चराने गए छठीं कक्षा के छात्र को सांप ने डस लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
मझगवां थाना क्षेत्र के मुस्करा खुर्द गांव निवासी मनोज के अनुसार, 3 जुलाई की शाम करीब पांच बजे उनका 12 वर्षीय बेटा कृष्णा खेतों में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पनवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि सोमवार को झांसी में इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कृष्णा कक्षा छह का छात्र था और अपने पीछे मां गीता देवी, बड़ी बहन अभिलाषा और छोटे भाई अभिषेक को छोड़ गया है।
👉 इस घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं
👉 खबर को शेयर करें ताकि जागरूकता फैले
👉 ऐसे ही अपडेट के लिए हमारे पेज राठ टाइम्स को फॉलो करें
#nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage #Rath #Hamirpur #SnakeBite #BreakingNews #LocalNews #UttarPradesh #RathTimes
Rath, Hamirpur | Jul 7, 2026