
देहरादून, प्रेमनगर: नशे के कर्ज के लिए हॉस्टल से बेड-अलमारी चोरी, 4 गिरफ्तार
प्रेमनगर पुलिस ने दुआ बॉयज हॉस्टल में हुई चोरी का खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वादी रजत दुआ की तहरीर पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा 219/26 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर कांसवाली रोड तल्ली कंडोली बिधौली से आदित्य शर्मा उर्फ रिंकू, जोगेंद्र कुमार, सचिन कुमार और कबाड़ी असलम को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी के 4 लकड़ी के बेड और 2 लोहे की अलमारी बरामद हुईं।
पूछताछ में पता चला कि आदित्य नशे का आदी है और कर्ज में डूबा था। अगस्त में उसने बंद पड़े हॉस्टल की रैकी कर साथियों के साथ चोरी की योजना बनाई और माल कबाड़ी को बेच दिया। पुलिस फरार अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
#Dehradun #DehradunPolice #Uttarakhand #DehradunNews #Premnagar #TehriGarhwal
#HostelTheft #ChoriKaKhalas #CrimeNews #UttarakhandPolice #DoonPolice #NashaMukti #DrugAddiction
#नशा_छोड़ो #नशे_की_लत #देहरादून_पुलिस #उत्तराखंड_पुलिस #हॉस्टल_चोरी #प्रेमनगर #बिधौली #दून_खबर