
बड़ी खबर बैरगनिया से है, जहां बाईपास सड़क निर्माण कार्य को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं।
स्थानीय वार्ड पार्षदों और आम लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों और नियमों की अनदेखी की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आशंका है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण स्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी रीची पांडे ने बैरगनिया बाईपास सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान कार्य की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने और समय सीमा के अंदर निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया था।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया था।
फिलहाल निर्माण कार्य में कथित अनियमितता के आरोपों के बाद लोगों की नजर विभागीय जांच और कार्रवाई पर टिकी हुई है।