बगहा रेलवे स्टेशन पर एसडीएम श्रीमती चांदनी कुमारी द्वारा दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौट रहे प्रवासी बिहारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस पहल से अपने घर लौट रहे प्रवासियों में खुशी एवं उत्साह देखने को मिला।