
#सूरजमल विश्वविद्यालय कॉलेज आफ नर्सिंग किच्छा में बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम पाठ्यक्रम को #आईएनसी( इंडियन नर्सिंग काउंसिल) की मान्यता न होने के कारण वहां अध्ययनरत छात्रों के भविष्य की सुरक्षा, उनके साथ हुए समझौते के अनुपालन के साथ उनकी विधिवत #वैकल्पिक शैक्षणिक व्यवस्था किए जाने के संबंध में महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड को उप जिलाधिकारी ैकी अनुपस्थिति में उप जिलाधिकारी कार्यालय रामनगर के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
#विभिन्न संगठनों द्वारा हस्ताक्षरित्र ज्ञापन में विश्वविद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाया गया है कि सूरजमल विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, किच्छा में प्रवेश लेने वाले छात्रों को संस्थान द्वारा संचालित बी.एससी. नर्सिंग तथा जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (जी.एन.एम.) कार्यक्रमों की आईएनसी की मान्यता की स्थिति के संबंध में कथित रूप से समुचित एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। छात्रों ने अपने भविष्य को सुरक्षित समझकर इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया, लेकिन अब उन्हें अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य को लेकर गंभीर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।
#उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि छात्र जनवरी माह से लगातार कॉलेज प्रबंधन के साथ अपनी समस्याओं के समाधान हेतु वार्ता कर रहे हैं। इसी क्रम में 17 फरवरी को छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच एक समझौता भी हुआ था, लेकिन छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन अब उक्त समझौते का अनुपालन करने से पीछे हट रहा है। यदि ऐसा है तो यह छात्रों के साथ किए गए आश्वासन एवं समझौते की स्पष्ट अवहेलना है तथा उनके भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है।
समाधान न मिलने और अपने भविष्य को अधर में लटका हुआ देखकर छात्रों ने 29 जुलाई से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विश्वविद्यालय के गेट पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों द्वारा अपनी मांगों के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को स्थानीय जनता एवं सामाजिक राजनीतिक संगठनों का पूरा समर्थन है। ज्ञापन में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड से सूरजमल विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम अध्यनरत छात्र-छात्राओं को न्याय एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए हस्तक्षेप कर प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है।
#ज्ञापन में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यान, लालमणि, आसिफ, रोहित रूहेला, ललित उप्रेती, रवि, किशन शर्मा, रईस अहमद, किरण आर्य आदि के हस्ताक्षर हैं।
#uttarakhand #Ramnagar #nainital