बहराइच में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस और परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 714 वाहनों का चालान, ₹9.20 लाख से अधिक जुर्माना और 14 वाहन सीज।
पुलिस अधीक्षक बहराइच के आदेशानुसार सड़क दुर्घटनाओं और मौतों में कमी लाने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
प कुल 714 वाहनों का चालान कर ₹9,20,900 का जुर्माना लगाया गया।
यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन पर कुल 14 वाहनों को सीज किया गया (जिसमें 2 नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सीज शामिल हैं)।
त्रिपिट (तीन सवारी) पर 77 वाहनों, बिना हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 12 वाहनों, और मॉडिफाइड साइलेंसर पर 01 वाहन के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई हुई।
04 चार पहिया वाहनों से काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) उतरवाई गई।
चेतावनी: यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी गई है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।