
थाना रादौर पुलिस की टीम ने डेहा बस्ती में पुलिस टीम हमला करने के आरोप में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना रादौर पुलिस की टीम ने डेहा बस्ती में पुलिस टीम हमला करने के आरोप में बिल्ला उर्फ बिल्ला नंबरदार पुत्र प्रेमचंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 16 जून को करनाल सीआइए की टीम नशा तस्करी के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। उस समय टीम पर हमला कर दिया गया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए। गाड़ियाें के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस टीम से आरोपी राजेंद्र को भी छुड़ा लिया। इस मामले में पुलिस ने तालिम, प्रदीप, सूरज, सीका, फरमान, दर्शन, महीपाल, नीतु, रघुबीर और बिल्ला नम्बरदार आदि पर केस दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बिल्ला उर्फ बिल्ला नंबरदार पुत्र प्रेमचंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने रवीना नाम की महिला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।