Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

24 घंटे में खुला बकरी चोरी का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, बकरियां और कार बरामद 🚔 श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र में बकरी चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की गई दो बकरियां और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। मोरावनपुर बालापुर निवासी भगवती ने पुलिस को सूचना दी थी कि रात के समय सफेद रंग की कार से आए दो अज्ञात व्यक्ति उनकी बकरियां चोरी कर ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिरसिया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने रामपुर बांधा जंगल के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसरुद्दीन पुत्र अजीज और जमाल पुत्र याकूब निवासी थाना रानीपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दोनों बकरियां और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सराहना की जा रही है। 📍 स्थान: सिरसिया श्रावस्ती 📺 Channel Name: SB News UP 🎤 Reporter: Makbool Ahmad 📞 Contact:9919999745 👍 खबर पसंद आए तो Like करें 🔄 Share करें 📲 SB NEWS UP Page को Follow करें #ShravastiNews #Sirsiya #GoatTheft #PoliceAction #BreakingNews #sbnewsup #UpdateNews #UPPolice #CrimeNews #ShravastiPolice #HindiNews #श्रावस्ती

Jamunaha, Shravasti | Jun 21, 2026