
लखनऊ के अलीगंज में लगी #कोचिंग सेंटर में भीषण #आग
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; #CM योगी ने लिया संज्ञान
#लखनऊ के #अलीगंज में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को फौरन घटनास्थल पहुंचकर राहत-बचाव में जुटने तथा घायलों को उचित इलाज दिलाने के निर्देश दिए।
सूत्रों के अनुसार यह एक #आईटी #कंपनी का दफ्तर है जहां बच्चे ट्रेनिंग लेते हैं और इसी जगह कई लोग अंदर फंसे हैं। एक दमकल कर्मी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार 10 से 12 लोग भवन में फंसे हुए हैं। चार दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
#सीएम #योगी ने लिया #घटना का #संज्ञान
उत्तर प्रदेश के #मुख्यमंत्री योगी #आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में लगी इस आग को लेकर तत्काल हरकत में आए। उन्होंने अधिकारियों को #घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों को तेज करने तथा घायलों को जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए। प्रशासन को हर स्तर पर चौकस रहने को कहा गया। साथ ही राहत कार्यों की लगातार निगरानी और घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए।
#hindustankisham
Sadar, Lucknow | Jun 22, 2026