
विश्वकर्मा बढ़ई समाज की बेटी अनन्या मालवी का इंदौर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चयन
फोटो -
बैतूल। मेहनत और लगन से हासिल की गई सफलता जब किसी बेटी के सपनों को नई उड़ान देती है, तो वह पूरे समाज के लिए गर्व का क्षण बन जाती है। विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति, जिला बैतूल के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष मालवी की बेटी अनन्या मालवी का मेडिकल कॉलेज इंदौर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं विश्वकर्मा बढ़ई समाज में भी गर्व और उत्साह है।
विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति के बलवीर मालवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अनन्या मालवी ने मेडिकल कॉलेज में चयनित होकर अपने परिवार के साथ विश्वकर्मा बढ़ई समाज का नाम भी रोशन किया है। समाज के लिए यह विशेष गौरव की बात है कि समाज की बेटी ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से समाज की अन्य बेटियों को भी शिक्षा और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
अनन्या मालवी के एमबीबीएस में चयनित होने पर विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति, जिला बैतूल के समस्त पदाधिकारियों और परिवारजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि अनन्या आगे भी इसी तरह सफलता हासिल कर परिवार और समाज का गौरव बढ़ाती रहेंगी।