
“ब्राह्मण समाज के शोषक हैं सभी राजनीतिक दल” – पं. कमल किशोर
#राठ में ब्राह्मण समाज के शपथ ग्रहण समारोह में एकजुटता पर जोर, ‘घर-घर ब्राह्मण जोड़ो’ अभियान शुरू
राठ। कस्बे के मां गौरी रिसोर्ट में सर्व ब्राह्मण विकास परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और समाज को एकजुट करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी एडवोकेट ने कहा कि सभी राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज का वोट लेते हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद उनका उत्पीड़न होता है। उन्होंने आगामी चुनावों में समाज के प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष पं. कौशल किशोर अवस्थी ने ‘घर-घर ब्राह्मण जोड़ो’ अभियान की शुरुआत करते हुए समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया।
समारोह में प्रदेश मंत्री कमलेंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश चचौंदिया, जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना मिश्रा, नगर अध्यक्ष जयनारायण पचौरी सहित कई पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ. विवेक प्रकाश नगायच ने किया।
👉 आपकी क्या राय है? क्या समाज को एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी चाहिए?
👍 Like | 🔁 Share | 💬 Comment | 📲 Follow करें Rath Times – हर खबर पर पैनी नजर
#Rath #BreakingNews #BrahminSamaj #UPNews #Politics #Hamirpur #TrendingNews
Rath, Hamirpur | Jul 20, 2026