
रेवाड़ी नारनौल रोड पर बने अवैध निर्माणों पर डीटीपी ने चलाई जेसीबी
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार
जिला नगर योजनाकार द्वारा मंगलवार को रेवाड़ी के नारनौल रोड पर बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। यहां बिना अनुमति के बनाये जा रहे अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मैजिस्ट्रेट की देखरेख व भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्यवाही अमल में लाई गई।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने अनुरोध किया है कि निय्त्रिरत क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे तथा प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कालोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें।ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लेवें। अवैध कालोनी काटनेवाले प्रोपर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है। उस समय जिस व्यक्ति द्वारा वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आमजन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें ताकि आमजन की गाढी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे कार्यालय से छानबीन कर सकता है।
Rewari, Rewari | Jun 23, 2026