बिहार में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग के बेहद चौंकाने वाले कारनामों का खुलासा हुआ है। परीक्षा में बड़े पैमाने पर सेटिंग की 'गुप्त' सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सहरसा पुलिस ने शिवपुरी निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके पास से भारी मात्रा में अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज बरामद हुए। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि बरियाही निवासी विवेक के मोबाइल से प्रश्नों के उत्तर भेजे गए थे।
पुलिस की भनक लगते ही विवेक ने सिम कार्ड तोड़कर अपना मोबाइल एक खेत में छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ के बाद बरामद कर लिया। इस तकनीकी सबूत के आधार पर पटना और किशनगंज समेत कई जिलों से नकलचियों और सॉल्वर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारियां हुई हैं।
#bihar #police #JHI