
☑️दावा-आपत्ति केंद्रों पर 15 जून तक आवेदन प्राप्त करने के निर्देश
☑️संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रीता डेहरिया ने बताया कि नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची निर्माण की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
☑️जारी कार्यक्रम के अनुसार, 15 जून 2026 तक दावा-आपत्ति केंद्रों पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
☑️उन्होंने नगरीय निकायों एवं पंचायतों के रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, जनपद पंचायत करकेली, पाली एवं मानपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगर पालिका/नगर परिषद उमरिया, पाली, चंदिया, नौरोजाबाद एवं मानपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 से संबंधित सभी कार्य निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से पुनरीक्षण कार्य में आवश्यक सतर्कता बरतने तथा मतदाता सूची के अद्यतनकरण की प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करने के निर्देश भी दिए हैं।
@ceompsveep
#jansamparkmp
#उमरिया
#umaria