
#उडा़न स्वायत्त सहकारिता समूह #पोखरी की वार्षिक बैठक का आयोजन #गुड्डी देवी दूसरी बार बनी समूह की अध्यक्ष
#गजा (डी पी उनियाल) #कृषि आधारित सीमांत किसानों की आजीविका संवर्धन परियोजना संस्था ' वरदान' के अन्तर्गत गठित #उड़ान स्वायत्त सहकारिता समूह #पोखरी तहसील गजा विकास खंड नरेंद्र नगर की वार्षिक आम सभा बैठक का आयोजन संस्था के कार्यालय में किया गया।
#कार्यक्रम के #मुख्य अतिथि #जोत सिंह असवाल सदस्य जिला पंचायत चाका बैरोला व #विशिष्ट अतिथि #मंजू रावत प्रधान ग्राम पंचायत थन्यूल ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। #बैठक में सहकारिता समूह से जुडी सभी महिलाओं /सदस्यों ने संस्था के निर्वाचन में भाग लेकर दूसरी बार निर्विरोध श्रीमती गुड्डी देवी को अध्यक्ष, भुवनेश्वरी देवी सचिव व कृष्णा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने कहा महिला समूहों के द्वारा आजीविका संवर्धन हेतु बहुत सुन्दर कार्य किया जा रहा है, उन्होंने सुझाव दिया कि महिला समूहों को उचित मूल्य मिलना चाहिए तभी काश्तकार खेती पर ध्यान देगा,पहाडी़ उत्पादों को बढ़ावा तभी मिलेगा जब काश्तकार खेती पर ध्यान देगा।
#बैठक में #परियोजना #प्रबंधक #गौरव कुमार, #सहायक प्रबंधक #हरीश रावत, #आजीविका समन्वयक #गम्भीर सिंह मनवाल ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने महिला समूहों को शासन प्रशासन की ओर से दिए जाने वाले सहयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर सीमा देवी, राधिका नेगी, श्रीमती सीमा देवी सहित महिला समूहों की सभी सदस्य उपस्थित रहे, वार्षिक बैठक में विगत वर्षों के सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।