शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ गर्रा नदी तट पर स्थित सात छोटी-बड़ी कलवर्ट एवं पुलियों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ के दौरान नदी के पानी को आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश करने से रोकने के उपायों पर मंथन किया।