यमुनानगर की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम
यमुनानगर की होनहार बेटी ज्योति प्रजापत ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर जिले, हरियाणा और पूरे देश का नाम रोशन किया है।
डीएवी गर्ल्स कॉलेज की बी.वॉक (हॉस्पिटैलिटी) अंतिम वर्ष की छात्रा ज्योति ने 29 से 31 मई तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद अपने जुनून और अथक मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाली ज्योति आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
ज्योति प्रजापत को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक मुबारकबाद और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
#JyotiPrajapat #SilverMedalist #KarateChampionship #Malaysia #YamunanagarPride #Haryana #India