वन्दे भारत लाइव न्यूज़ 🚨 BIG BREAKING | वन्दे भारत न्यूज़ | प्रवीण कुमार
सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट पड़ी भारी, अब जाना पड़ सकता है जेल!
नूंह पुलिस ने सोशल मीडिया पर झूठी, भ्रामक और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली पोस्ट करने तथा बिना सत्यापन के उन्हें शेयर या फॉरवर्ड करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने, भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने या फर्जी खबरों का प्रसार करता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नूंह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी खबर या पोस्ट को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। अफवाहों से बचें, जिम्मेदार नागरिक बनें और सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें।
🛑 सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • जिम्मेदार बनें
✍️ वन्दे भारत न्यूज़ | संवाददाता: प्रवीण कुमार
Hodal, Palwal | Jul 16, 2026