Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

सीतापुर: चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार; नकदी, जेवरात व अवैध असलहे बरामद सीतापुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मछरेहटा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की एक बड़ी घटना का अनावरण करते हुए गिरोह के 05 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की भारी मात्रा में नगदी, सोने-चाँदी के कीमती जेवरात, अवैध असलहे-कारतूस, चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण और घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में, एएसपी (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मिश्रित श्री बृजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 26 जून की रात ग्राम परसदा-शुक्लापुर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गोशाला के पीछे घेराबंदी कर एक सफेद कार (UP32GN5220) सवार पांचों आरोपियों को धर दबोचा गया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सुनील (थाना महोली), लालता, बनवारी (थाना मिश्रिख), बल्लू (थाना रामकोट) और गुड्डू उर्फ खत्रीय (थाना मछरेहटा) के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ में इन्होंने 10/11 जून की रात थाना मछरेहटा के ग्राम भिठौरा में एक घर का ताला तोड़कर की गई चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने इनके पास से चोरी की नगदी, कीमती जेवरात, बर्तन और घटना में प्रयुक्त सब्बल, राड व हथौड़ी बरामद की। वादी ने बरामद माल की पहचान अपने चोरी गए सामान के रूप में की। अभियुक्त लालता और बनवारी ने पूछताछ में यह भी कबूल किया कि करीब दो माह पूर्व उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना हरगाँव क्षेत्र के बडलिया चौराहे पर एक जनरल स्टोर में चोरी की थी। इस संबंध में थाना हरगाँव में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से बनवारी, लालता और बल्लू का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर पूर्व में भी विभिन्न थानों में चोरी, लूट और गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं।गिरफ्तारी व बरामदगी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई। अभियुक्तों के खिलाफ थाना मछरेहटा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना मछरेहटा के थानाध्यक्ष श्री प्रभात गुप्ता और एसओजी निरीक्षक श्री सतेन्द्र विक्रम सिंह व उनकी टीम के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की जा रही है।#SitapurPolice #CrimeNews #Sitapur #UPPolice #AccusedArrested #LawAndOrder #Justice #CrimeUpdate #MacherhataPolice #SOGSitapur #UttarPradeshPolice

Sitapur, Sitapur | Jun 26, 2026

MORE NEWS

#सीतापुर: जिला अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही की सजा बेजुबान को मिली 8 घंटे तक गैलरी में बंद रहा कुत्ता..#LIVE

#nonfollowersviewers #SitapurLive #fbreelsvideo #NewsUpdate #exclusive #dmsitapur

#सीतापुर: जिला अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही की सजा बेजुबान को मिली 8 घंटे तक गैलरी में बंद रहा कुत्ता..#LIVE #nonfollowersviewers #SitapurLive #fbreelsvideo #NewsUpdate #exclusive #dmsitapur

Sitapur, Sitapur | Jun 28, 2026

#मिशन_शक्ति_फेज़_5 के तहत समस्त थानों की महिला सुरक्षा पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल/कॉलेज/प्रमुख चौराहो एवं रेलवे व बस स्टेशनों के आस-पास निरन्तर सतर्क दृष्टि रखते हुए महिला सुरक्षा सम्बन्धी हेल्पलाइन नम्बरो के विषय में जानकारी दी जा रही है। #UPPolice https://t.co/pFOZmMz3xe

#मिशन_शक्ति_फेज़_5 के तहत समस्त थानों की महिला सुरक्षा पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल/कॉलेज/प्रमुख चौराहो एवं रेलवे व बस स्टेशनों के आस-पास निरन्तर सतर्क दृष्टि रखते हुए महिला सुरक्षा सम्बन्धी हेल्पलाइन नम्बरो के विषय में जानकारी दी जा रही है। #UPPolice https://t.co/pFOZmMz3xe

Sitapur, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026

#SitapurPolice थाना मिश्रिख पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की जा रही है।   

#UPPolice #Footpatrolling
@Igrangelucknow https://t.co/ilJGJFdswl

#SitapurPolice थाना मिश्रिख पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की जा रही है। #UPPolice #Footpatrolling @Igrangelucknow https://t.co/ilJGJFdswl

Sitapur, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026

सीतापुर: चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार; नकदी, जेवरात व अवैध असलहे बरामद सीतापुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मछरेहटा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की एक बड़ी घटना का अनावरण करते हुए गिरोह के 05 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की भारी मात्रा में नगदी, सोने-चाँदी के कीमती जेवरात, अवैध असलहे-कारतूस, चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण और घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में, एएसपी (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मिश्रित श्री बृजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 26 जून की रात ग्राम परसदा-शुक्लापुर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गोशाला के पीछे घेराबंदी कर एक सफेद कार (UP32GN5220) सवार पांचों आरोपियों को धर दबोचा गया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सुनील (थाना महोली), लालता, बनवारी (थाना मिश्रिख), बल्लू (थाना रामकोट) और गुड्डू उर्फ खत्रीय (थाना मछरेहटा) के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ में इन्होंने 10/11 जून की रात थाना मछरेहटा के ग्राम भिठौरा में एक घर का ताला तोड़कर की गई चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने इनके पास से चोरी की नगदी, कीमती जेवरात, बर्तन और घटना में प्रयुक्त सब्बल, राड व हथौड़ी बरामद की। वादी ने बरामद माल की पहचान अपने चोरी गए सामान के रूप में की। अभियुक्त लालता और बनवारी ने पूछताछ में यह भी कबूल किया कि करीब दो माह पूर्व उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना हरगाँव क्षेत्र के बडलिया चौराहे पर एक जनरल स्टोर में चोरी की थी। इस संबंध में थाना हरगाँव में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से बनवारी, लालता और बल्लू का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर पूर्व में भी विभिन्न थानों में चोरी, लूट और गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं।गिरफ्तारी व बरामदगी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई। अभियुक्तों के खिलाफ थाना मछरेहटा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना मछरेहटा के थानाध्यक्ष श्री प्रभात गुप्ता और एसओजी निरीक्षक श्री सतेन्द्र विक्रम सिंह व उनकी टीम के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की जा रही है।#SitapurPolice #CrimeNews #Sitapur #UPPolice #AccusedArrested #LawAndOrder #Justice #CrimeUpdate #MacherhataPolice #SOGSitapur #UttarPradeshPolice - Sitapur News