16 वर्षीय सतनाम कुमार लापता, सूचना देने वाले को ₹5,100 का इनाम
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी अमरपति यादव के 16 वर्षीय पुत्र सतनाम कुमार बीते 16 अगस्त को घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था, लेकिन अब तक वापस घर नहीं लौटा है।
परिजन उसकी तलाश में परेशान हैं। सतनाम कुमार के बारे में सही और उपयोगी जानकारी देने वाले व्यक्ति को परिजनों की ओर से ₹5,100 नगद इनाम दिया जाएगा।
यदि किसी व्यक्ति को सतनाम कुमार कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:
📞 9572056409
📞 8757544823
🙏 आपकी एक छोटी-सी जानकारी एक परिवार को उसका बेटा वापस दिला सकती है।
कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि सतनाम कुमार को जल्द से जल्द उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।