Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

11 केवी लाइन पर काम के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर किया प्रदर्शन **जोधपुर।** जिले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र के झाक गांव निवासी शेर मोहम्मद (पुत्र सदीक मोहम्मद) की 11 केवी विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। शनिवार को मृतक के परिजन और ग्रामीण मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए और लापरवाही बरतने वाली कंपनी व डिस्कॉम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, उचित मुआवजा तथा आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों के अनुसार, शेर मोहम्मद जीनस एनर्जिंग लीव्स कंपनी के माध्यम से सहायक अभियंता कार्यालय बिलाड़ा के अधीन कार्यरत था। शुक्रवार को कनिष्ठ अभियंता और सीसीए फीडर मैनेजर के निर्देश पर उसे 11 केवी लाइन के ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम करने के लिए भेजा गया। उसे बताया गया कि शटडाउन लेकर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है, लेकिन तार छूते ही करंट लगने से वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में पहले उसे बिलाड़ा ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सदीक मोहम्मद ने बताया कि शेर मोहम्मद की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी और उसकी पत्नी छह से सात माह की गर्भवती है। परिवार में वह अकेला कमाने वाला सदस्य था, जबकि पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए और न ही मृतक का बीमा कराया गया था। वहीं, बिना बिजली आपूर्ति बंद किए उसे लाइन पर काम करने के लिए भेज दिया गया, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक के रिश्तेदार अयूब खान ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, उचित मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। घटना के बाद मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जमा हो गए। वे कंपनी और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

Tinwari, Jodhpur | Jun 20, 2026