
बिहार के गया जी शहर में सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में एक युवक की मौ/त हो गई, जबकि दूसरा भाई अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। ये सबकुछ महानवमी की आधी रात को हुआ। फायरिंग जिन युवकों पर की गई वो बिहार पुलिस के दारोगा के बेटे हैं। दारोगा मूल रूप से अतरी थाना इलाके के जेठियन गांव के रहने वाले हैं।
दारोगा के 2 बेटों को गोलियों से भूना
वारदात को मुफस्सिल थाना के नौरंगा आहार के पास अंजाम दिया गया जो मानपुर में है। दारोगा का परिवार कुछ दिनों से सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में रह रहा है। वारदात तब हुई जब दोनों भाई घर से बाहर निकले थे। इसी बीच फायरिंग की आवाज पहुंच लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि दारोगा पिंटू सिंह के बेटे बड़े बेटे मोनू सिंह और छोटे बेटे रानू सिंह और जमीन पर गिरे हुए हैं। उन्हें वहां से उठाकर फौरन अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाया गया।
इलाज के दौरान छोटे बेटे की मौ/त
इलाज के दौरान छोटे बेटे रानू सिंह (30 साल) ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया। वहीं बड़े बेटे मोनू सिंह (32 साल) की हालत खबर लिखे जाने तक नाजुक बनी हुई थी और डॉक्टर उसकी जान बचाने की भरपूर कोशिश कर रहे थे।
वारदात की जगह पर शराब-जुए का अड्डा
बताया जा रहा है कि जिस नौरंगा आहार के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया वहां चोरी छिपे शराब बेची जाती है और जुआ भी खेला जाता है। वहां के लोगों का शक है कि जुए के दौरान झगड़े में इस फायरिंग को अंजाम दिया गया, हालांकि पुलिस ने इस तरह की किसी बात की कोई पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस को मौके पर मिले गोलियों के खोखे
वारदात की जानकारी मिलते ही डीएसपी अभिनव कुमार, मुफ्फसिल के थानेदार देवराज इंद्र, एडिश्नल SHO शशिभूशण प्रसाद फौरन अस्पताल पहुंचे। इसी बीच एक टीम ने मौका ए वारदात पर भी जाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम को वहां गोलियों के कुछ खोखे भी मिले हैं। पुलिस सुराग की तलाश कर रही है और दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। #bdbiharjharkhand #BiharPolice #Bihar