अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम जायस रोड पर एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। गोरियाबाद से लौटते समय उनकी बाइक को एक अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में जामो थाना क्षेत्र के पूरे पांडे निवासी 22 वर्षीय आनंद कुमार और पठान का पुरवा, राजा फतेहपुर निवासी 23 वर्षीय मुकेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-108 एंबुलेंस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Amethi, Amethi | Aug 7, 2026