
*गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*
*68 किलो गांजा बरामद।*
घटनाक्रम :- मधुबनी जिला अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक-23.06.2026 को लदनियां थाना की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर के समीप ग्राम कटहा बगीचा एवं ग्राम महथा बगीचा में छापेमारी की गई। इस सघन छापेमारी के दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्राम कटहा बगीचा के पास से 03 प्लास्टिक के बोरों में छुपाकर रखा गया कुल 52.300 किलोग्राम गांजा तथा ग्राम महथा बगीचा से 01 अन्य प्लास्टिक के बोरे में रखा 15.900 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा दोनों स्थलों से कुल 04 प्लास्टिक के बोरों में बंद 68.2 किलोग्राम अवैध गांजा को बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ (गांजा) को विधिवत जब्त करते हुए लदनिया थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा अवैध तस्करी के नेटवर्क में संलिप्त मुख्य तस्करों की पहचान करने एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक एवं अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी :-
01. गांजा :- 68.2 किलोग्राम
मधुबनी पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।