
थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार की कड़ी का किया खुलासा- क्रेता-विक्रेता सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन, देशी कट्टा, 74 कारतूस एवं प्रयुक्त एक्सयूवी कार कुल कीमत करीब 11 लाख रुपए जप्त
*आरोपी विकास सिंह हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार जैसे 6, निजामुद्दीन जुआ, मारपीट जैसे 2 एवं हरेंद्र सिंह मारपीट, अवैध वसूली के एक अपराध में पूर्व से लिप्त*
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
थाना कोतवाली पुलिस को विगत रात्रि नौगांव रोड में अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम नौगांव रोड टायर एजेंसी के पास पहुंची। संदेह के आधार पर वहां पर खड़ी एक्सयूवी कार में बैठे दो संदेहियों एवं कार की तलाशी ली गई। एक अवैध पिस्टल एवं 9 कारतूस से लोडेड 2 मैगजीन बरामद कर दोनों आरोपियों
1. हरेंद्र प्रताप सिंह परमार पिता विजय सिंह परमार निवासी मझगवां मेमार थाना सिमरिया हाल पवई जिला पन्ना
2. प्रिंस परमार पिता नरेंद्र सिंह परमार निवासी ग्राम खिरवा थाना अमानगंज जिला पन्ना
को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों से विधिवत पूछताछ पर अवैध हथियार विक्रेता के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। अवैध हथियार पिस्टल, मैगजीन एवं कारतूस विक्रेता
3. विकास सिंह उर्फ खुन्नू पिता इंद्रपाल सिंह बुंदेला निवासी ग्राम बमारी थाना बमीठा
को अभिरक्षा में लिया गया। अवैध हथियार पिस्टल एवं मैगजीन, कारतूस बेचना स्वीकार किया गया। आरोपी विकास सिंह के पास से अन्य अवैध हथियार 315 बोर का देशी कट्टा एवं 15 कारतूस बरामद किए गए। आरोपी विकास सिंह से विधिवत पूछताछ कर अवैध रूप से कारतूस विक्रेता के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।
अवैध रूप से कारतूस विक्रय करने वाले आरोपी
4. निजामुद्दीन उर्फ गुड्डे खान पिता जमालुद्दीन निवासी राजनगर
को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के पास से अवैध रूप से विक्रय किए जा रहे 50 नग 315 बोर के कारतूस एवं लाइसेंस बरामद किए गए।
अवैध हथियार की कड़ी में सम्मिलित क्रेता-विक्रेता सहित 4 आरोपियों से अवैध पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन, देशी कट्टा, 74 जिंदा कारतूस, लाइसेंस एवं प्रयुक्त एक्सयूवी कार कुल कीमत करीब 11 लाख रुपए जप्त कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही की गई।
आरोपी विकास सिंह हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार जैसे 6, निजामुद्दीन जुआ, मारपीट जैसे 2 एवं हरेंद्र सिंह मारपीट, अवैध वसूली के एक अपराध में पूर्व से लिप्त हैं।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, हरदीन, विपेंद्र चौबे, नरेश सिंह , कपेंद्र सिंह, करन सिंह यादव, संदीप, घनश्याम एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।