
_*नैनीताल पुलिस की ईमानदारी और सतर्कता*_
*कैंची धाम ड्यूटी में तैनात सीपीयू कर्मियों ने बुजुर्ग महिला का रुपयों, सोने के आभूषणों, नकदी और दस्तावेजों से भरा पर्स सुरक्षित लौटाया, महिला ने जताया आभार*
*डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के कुशल निर्देशन में पर्यटन सीजन और वीआईपी मूवमेंट के दृष्टिगत सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के साथ-साथ नैनीताल पुलिस मानवता और ईमानदारी की भी मिसाल पेश कर रही है। इसी क्रम में आज *दिनांक 28 जून 2026 को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम में ड्यूटी* पर तैनात *सीपीयू टीम* के *उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह राणा और कांस्टेबल रोहित सिंह* को सड़क किनारे लावारिस हालत में एक पर्स गिरा हुआ मिला।
पुलिस टीम द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पर्स को खोलकर चेक करने पर उसमें ₹30,000 की नगद धनराशि, सोने की कान की बालियां और एक बुजुर्ग महिला का आधार कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित पाए गए।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल ईमानदारी का परिचय देते हुए महिला की खोजबीन शुरू की। पर्स में मिले आधार कार्ड के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का संपर्क नंबर प्राप्त किया गया। संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त पर्स सुश्री सोनाली देवी निवासी:-हाउस नंबर- 8, C-ब्लॉक, सेक्टर MU, गौतम बुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश का है, जो बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन हेतु कैंची धाम आई थीं और दर्शन के दौरान उनका पर्स कहीं गिर गया था।
पुलिस टीम द्वारा उक महिला को उनका रुपयों, आभूषणों और दस्तावेजों से भरा पर्स सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
अपना कीमती सामान और खोए हुए दस्तावेज वापस पाकर बुजुर्ग महिला भावुक हो उठीं। उन्होंने नैनीताल पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सहृदय आभार व्यक्त किया।
*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*