Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

डीडवाना में सामाजिक सरोकारों की धूम: स्वयंसिद्धा आश्रम में बुजुर्गों का सम्मान, जीवन ज्योति संस्थान में नशा मुक्ति पर मंथन डीडवाना।जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वाधान में सामाजिक सरोकारों और जागरूकता से जुड़े दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें एक ओर युवाओं ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, वहीं दूसरी ओर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।पहला कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के 'मेरा युवा भारत' डीडवाना के सहयोग से आयोजित हुआ। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी डीडवाना-कुचामन के अधीन संचालित स्वयंसिद्धा आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी द्वारा चयनित युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का आदर-सत्कार कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान युवाओं ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी दैनिक दिनचर्या को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस आत्मीय संवाद से बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे।इसी कड़ी में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत शहर की जीवन ज्योति सेवा संस्थान में एक विशेष विचार-विमर्श एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि जिले में 17 जून से 26 जून तक इस अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत संस्थान में पुनर्वासित नशा छोड़ चुके व्यक्तियों के साथ बैठक की गई, जिसमें नशे के प्रकार, इससे होने वाले नुकसान और समाज को इस बुराई से बचाने के उपायों पर गहन मंथन हुआ।इन आयोजनों के अवसर पर विभागीय जिलाधिकारी जयपाल सिंह (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी), मनोज सैन, मुकेश कड़वासरा सहित माई भारत टीम के स्वयंसेवक कार्यकर्ता और संस्थाओं का स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहा।

Didwana, Nagaur | Jun 20, 2026

MORE NEWS