Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

भोजपुर-सिमरी सड़क को कैलाशपति मिश्र के नाम पर करने की मांग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने पथ निर्माण मंत्री को सौंपा ज्ञापन पटना/बक्सर । भारतीय जनता पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र से मुलाकात कर पटना-बक्सर हाईवे से जुड़ी भोजपुर-सिमरी सड़क का नाम भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं "भीष्म पितामह" कहे जाने वाले श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र के नाम पर रखने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पटना-बक्सर हाईवे से जुड़ी भोजपुर-सिमरी सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन है। यदि इस मार्ग का विस्तार बड़का राजपुर, छोटका राजपुर, केशोपुर, बड़कागांव, मानसिंह पट्टी और दुधारचक होते हुए पड़री मोड़ तक किया जाए तो यह पुनः पटना-बक्सर हाईवे से जुड़ जाएगा। प्रस्तावित मार्ग का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पथ निर्माण विभाग तथा 40 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण सड़क अभियंत्रण विभाग के अधीन आता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि इस सड़क के विकास से क्षेत्र की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही यह मार्ग उत्तर प्रदेश से आने-जाने वाले लोगों के लिए भी सुविधाजनक साबित होगा, जिससे आवागमन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मार्ग पर स्थित दुधारचक गांव भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र का पैतृक गांव है। ऐसे में इस सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाना उनके योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि छोटका राजपुर स्थित ब्रह्म विद्यालय राष्ट्रीय स्तर का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र है, जहां वर्षभर देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु एवं साधक पहुंचते हैं। सड़क के विकास और नामकरण से इस क्षेत्र की पहचान और अधिक मजबूत होगी। ओमप्रकाश भुवन ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस मांग पर सकारात्मक विचार करेगी और श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र के सम्मान में भोजपुर-सिमरी मार्ग का नामकरण उनके नाम पर करने के साथ-साथ इसके विस्तार एवं विकास की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाएगी।

Buxar, Buxar | Jun 3, 2026

MORE NEWS

तीन दिनों में खुलेगी इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग :  जनसुराज

तीन दिनों में खुलेगी इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग : जनसुराज

Buxar, Buxar | Jun 12, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 जून 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत  की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन 

आज दिनांक 12 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 56 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

जनता दरबार में प्राप्त कुल 56 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 30 राजस्व विभाग, 16 विकास से एवं 10 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।

जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 जून 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन आज दिनांक 12 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 56 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार में प्राप्त कुल 56 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 30 राजस्व विभाग, 16 विकास से एवं 10 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है। जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 12, 2026

भोजपुर-सिमरी सड़क को कैलाशपति मिश्र के नाम पर करने की मांग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने पथ निर्माण मंत्री को सौंपा ज्ञापन पटना/बक्सर । भारतीय जनता पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र से मुलाकात कर पटना-बक्सर हाईवे से जुड़ी भोजपुर-सिमरी सड़क का नाम भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं "भीष्म पितामह" कहे जाने वाले श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र के नाम पर रखने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पटना-बक्सर हाईवे से जुड़ी भोजपुर-सिमरी सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन है। यदि इस मार्ग का विस्तार बड़का राजपुर, छोटका राजपुर, केशोपुर, बड़कागांव, मानसिंह पट्टी और दुधारचक होते हुए पड़री मोड़ तक किया जाए तो यह पुनः पटना-बक्सर हाईवे से जुड़ जाएगा। प्रस्तावित मार्ग का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पथ निर्माण विभाग तथा 40 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण सड़क अभियंत्रण विभाग के अधीन आता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि इस सड़क के विकास से क्षेत्र की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही यह मार्ग उत्तर प्रदेश से आने-जाने वाले लोगों के लिए भी सुविधाजनक साबित होगा, जिससे आवागमन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मार्ग पर स्थित दुधारचक गांव भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र का पैतृक गांव है। ऐसे में इस सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाना उनके योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि छोटका राजपुर स्थित ब्रह्म विद्यालय राष्ट्रीय स्तर का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र है, जहां वर्षभर देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु एवं साधक पहुंचते हैं। सड़क के विकास और नामकरण से इस क्षेत्र की पहचान और अधिक मजबूत होगी। ओमप्रकाश भुवन ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस मांग पर सकारात्मक विचार करेगी और श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र के सम्मान में भोजपुर-सिमरी मार्ग का नामकरण उनके नाम पर करने के साथ-साथ इसके विस्तार एवं विकास की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाएगी। - Buxar News