
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
#BokaroNews #BokaroCrime #BokaroPolice #JharkhandNews #Sector4Bokaro #Jaridih #CrimeNews #BokaroLatestNews
शादी का प्रलोभन देकर युवती का कथित रूप से यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सेक्टर-4 थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को थाना जरीडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में युवती ने शादी का झांसा देकर रंगदारी पूर्वक यौन शोषण करने और जान से मारने का भय दिखाने का आरोप लगाया था।
मामले को लेकर सेक्टर-4 थाना कांड संख्या 51/2026, दिनांक 14 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 67 के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस कार्रवाई :
कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का वर्तमान पता सेक्टर-3 थाना बीएस सिटी, जिला बोकारो बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को 15 जुलाई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
छापेमारी टीम में ये रहे शामिल :
पुलिस टीम में पु०अ०नि० कुमार विक्रम सिंह, सअनि मनोज कुमार ठाकुर, आरक्षी 550 अनिल कुमार सिंह और आरक्षी 1636 हरिश्चन्द्र राम शामिल थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Chas, Bokaro | Jul 15, 2026