अवैध 12 बोर बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार, सोरों पुलिस की कार्रवाई
सोरों (कासगंज)। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोरों पुलिस ने एक युवक को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर बंदूक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी कासगंज आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने नितिन पुत्र अनिल निवासी रायपुर, थाना सोरों को गिरफ्तार किया।
बरामदगी के आधार पर थाना सोरों में मु0अ0सं0 214/26 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
बरामदगी:
01 अवैध 12 बोर बंदूक
कार्रवाई करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी एवं थाना सोरों पुलिस टीम।