
🏭 वैशाली के औद्योगिक विकास को मिली बड़ी उपलब्धि!
जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के सतत प्रयासों से औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक कदम।
वैशाली जिले में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए सभी 11 मौजों की कुल 1,234.42 एकड़ भूमि का दखल-कब्जा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (IDA), पटना को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
📌 प्रमुख उपलब्धियाँ:
🔹 11 मौजों की 1,234.42 एकड़ भूमि हस्तांतरित।
🔹 लगभग 5,200 रैयतों के लिए 389 करोड़ रुपये के मुआवजा भुगतान की अंतिम कार्रवाई पूरी।
🔹 शेष रैयतों को मुआवजा भुगतान के लिए 09 नवंबर 2026 से विशेष शिविर।
📢 रैयतों से अपील: जिन रैयतों ने अभी तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, वे मौजा विलन्दपुर धंधुआ में आयोजित विशेष शिविर में उपस्थित होकर अपने कागजात अनिवार्य रूप से जमा करें।
यह उपलब्धि वैशाली में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।
औद्योगिक विकास की ओर बढ़ता वैशाली, समृद्धि और रोजगार की नई उम्मीद!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Industrial Area Development Authority - BIADA
Industries Department, Bihar
#samratchoudhary #CMSamrat
#Vaishali #IndustrialDevelopment #BiharDevelopment #DistrictAdministrationVaishali #LandAcquisition