अल्मोड़ा: कर्णप्रयाग-रामनगर बस सड़क से नीचे गयी , बड़ा हादसा टला
अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र से शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्णप्रयाग से वाया चौखुटिया रामनगर जा रही एक यात्री बस पटल गांव के पास अचानक सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में एक बच्ची को मामूली चोट आई है, जबकि बस में सवार सभी अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।