
*थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट कॉम्प्लेक्स से नल की टोंटियां चोरी करने के प्रयास में आरोपी काबू*
*– बाथरूम से दो टोंटियां तोड़कर ले जाने का प्रयास, कोर्ट सिक्योरिटी कर्मी ने मौके पर पकड़ा*
फतेहाबाद, 4 अक्टूबर। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाथरूम से नल की टोंटियां चोरी करने के प्रयास के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान संदीप पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 1, शक्ति नगर, फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 3 अक्टूबर को कोर्ट सिक्योरिटी इंचार्ज कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सीजेएम कोर्ट के पास स्थित बाथरूम से आवाज सुनाई दी। जांच करने पर एक युवक नल की टोंटियां तोड़ता मिला, जिसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। उसके कब्जे से दो टोंटियां बरामद की गईं।
सूचना मिलने पर पुलिस चौकी हुडा की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी तथा बरामद टोंटियों को अपने कब्जे में लिया। शिकायत के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 433 दिनांक 03.10.2026, धारा 303(2) व 305(E) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Uklana, Hissar | Oct 4, 2026