पटना जिले के मनेर स्थित महद्दीचक-माधोपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के चिकित्सकों द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से डॉ. एकता और डॉ. प्रियांशी ने पहुँचकर स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों के स्वास्थ्य की विस्तृत जाँच की। जाँच के उपरांत जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित होकर भाजपा नेता राजकुमार शर्मा ने ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया और सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों की सराहना की। कहा कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य सेवाएँ सबसे ऊपर हैं। अब सरकार खुद डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों को सीधे गाँवों तक भेज रही है, ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर न भटकना पड़े। चाहे प्रशासनिक अफसर हों या चिकित्सक, सभी अब सीधे जमीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याओं का उचित और त्वरित समाधान कर रहे हैं। #maner #patna #Health #Camp #esic
Maner, Patna | Jun 21, 2026