कानपुर पुलिस के लिए गौरव का पल, दो डीसीपी को राष्ट्रपति पुलिस पदक ।
कानपुर कमिश्नरेट के लिए स्वतंत्रता दिवस का अवसर इस बार खास रहा। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता और डीसीपी मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।*
दोनों अधिकारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के दौरान कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मान की खबर मिलते ही कानपुर पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।*
15 अगस्त पर तिरंगा तो लहराया ही, कानपुर पुलिस के खाते में दो पदकों की चमक भी जुड़ गई।
#uppolice #kanpurnews #award #upnews