पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव में बीते 26 जुलाई की रात्रि में हुए दो पक्षों के बीच मारपीट , पथराव एवं फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जहां पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीनों गोखुलपुर गांव के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं। हालांकि बिहटा पुलिस इस मामले में अब तक के दो नाबालिग सहित पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से 5 बाइक और चार गोली का खोखा जप्त किया है। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और लगातार अब वीडियो के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है। #bihtathana #patnapolice #Accusedarrested #Shootingincident
Maner, Patna | Aug 8, 2026