Public App Logo
नवनिर्मित महिसौर थाना भवन का हुआ उद्घाटन वैशाली : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने नवनिर्मित महिसौर थाना भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआ, महिसौर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। नवनिर्मित थाना भवन के शुरू होने से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर कार्य-परिसर उपलब्ध होगा। साथ ही आम नागरिकों को भी पुलिस सेवाओं का अधिक सुगम और प्रभावी लाभ मिल सकेगा। वैशाली SP शुभांक मिश्रा ने कहा कि आमजन की सुरक्षा, सुविधा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ पुलिस की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नए थाना भवन से क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। #Vaishali #VaishaliPolice #MahisourThana #Mahua #Hajipur #BiharPolice #ShubankMishra #IndependenceDay #15August #PoliceBuilding #BetterPolicing #LawAndOrder #BiharNews #VaishaliNews #YoungIndiaNews - Hajipur News