मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को कहा ‘मेरा बाबू’, मंच से मांगी माफी, फिर पूछा—क्या हमारी जोड़ी दोबारा साथ देखना चाहते हैं?
मुंगेर के कल्याणपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई। पवन सिंह ने मंच से अक्षरा को ‘मेरा बाबू’ कहकर संबोधित किया और उनसे माफी भी मांगी। इसके बाद उन्होंने मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे दोनों की जोड़ी को फिर से साथ देखना चाहते हैं। पवन सिंह के इस अंदाज के बाद दोनों के दोबारा साथ आने की चर्चा शुरू हो गई है।
#PawanSingh #AksharaSingh #PawanAkshara #BhojpuriCinema #BhojpuriNews #MungerNews #BiharNews #DurgaPuja2026 #PawanAksharaJodi #PurneaCentralNews