उज्जैन के पास मोहर्रम जुलूस में ब्लास्ट, चार लोगों पर FIR दर्ज
उज्जैन के पास निकाले जा रहे मोहर्रम जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, जुलूस में शामिल एक वैन को क्रेन से लटकाकर ले जाया जा रहा था, तभी उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मामले में शोएब खान, तालीम खान, जाहिद खान तथा क्रेन मालिक गोपाल माली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और लापरवाही के पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।