अग्निवीर जवान दानिश आलम और जहानाबाद के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार शामिल हैं...
असम के जोरहाट स्थित रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के समय वायुसेना का एक AN-32 मालवाहक विमान हादसे का शिकार हो गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में विमान के पायलट सहित 5 बहादुर जवान शहीद हो गए, जबकि एक को-पायलट गंभीर रूप से घायल है. देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन शहीदों में बिहार के दो जांबाज लाल भी शामिल हैं.
इनमें भोजपुर जिले के अग्निवीर जवान दानिश आलम और जहानाबाद के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार शामिल हैं. यह हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था. लैंडिंग के दौरान विमान अचानक क्रैश होकर दो हिस्सों में टूट गया और उसमें भीषण आग लग गई.
भारतीय वायुसेना ने बताया कि यह विमान एक सामान्य रूटीन उड़ान पर था और हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.
Namkum, Ranchi | Jun 13, 2026