प्रेम प्रकाश गौतम को करणी सेना का संगठन महामंत्री नियुक्त किया
गंगापुर सिटी। करणी सेना गंगापुर सिटी की ओर से 27 सितंबर 2026 को संगठन के सदस्यों की सभा आयोजित की गई। सभा में सर्वसम्मति से प्रेम प्रकाश गौतम को संगठन का महामंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर गंगापुर सिटी अध्यक्ष धारा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर विजेंद्र सिंह जैसावत, नवनिर्वाचित पार्षद मुकेश अवस्थी, ज्ञान सिंह चंदेल, दीपक दूबे, महेश जी राजपूत, गब्बू सिंह राजपूत एवं भरत सिंह राजपूत सहित संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। नवनियुक्त संगठन महामंत्री प्रेम प्रकाश गौतम को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा गंगापुर सिटी अध्यक्ष धारा सिंह राजपूत ने अपने हाथों से उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उपस्थित सदस्यों ने गौतम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन एवं सर्व समाज हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।